फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: डाॅक्यूमेंट्री मेकिंग में निकिता, निहारिका व कृष्ण रहे अव्वल

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय सोलन में विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर वैश्विक जलवायु परिवर्तन  पर जागरूकता कार
विज्ञापन
सोलन कॉलेज में विश्व ओजोन दिवस पर हुई प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग में भव्य, नीतिश व रोहन ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन कॉलेज में विश्व ओजोन दिवस पर वैश्विक जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और ओजोन परत के क्षरण के कारणों व संरक्षण के उपाय विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ईको क्लब,भूगोल और बॉटनी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पोस्टर मेकिंग व डाक्यूमेंट्री मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। डॉक्यूमेंट्री मेकिंग प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा निकिता शर्मा, द्वितीय वर्ष की छात्रा निहारिका वर्मा और प्रथम वर्ष के छात्र कृष्ण बख्शी की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसी तरह पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भव्य कुमार, नीतीश और रोहन कुमार ने क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण समूहगान, कविता और लघु नाटक भी रहा। इन गतिविधियों ने छात्रों ने वैश्विक जलवायु परिवर्तन के कारण और प्रभाव, वैश्विक जलवायु परिवर्तन के लिए वैश्विक स्तर पर किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम की मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ. मनीषा कोहली ने छात्रों को इस प्रकार के जागरूकता अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और समाज में इनसे संबंधित जानकारी का प्रसार करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्राचार्य ने इस अवसर पर सभी विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

राजकीय महाविद्यालय सोलन में विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर वैश्विक जलवायु परिवर्तन  पर जागरूकता कार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें