फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी पुलिस ने अंतरराज्यीय सीमा पर लगाए 22 नाके

Wed, 29 May 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बाहर से आने वाले हर वाहन की हो रही जांच
विज्ञापन

सीमा पर सिविल गाड़ियों से की जा रही गश्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। लोकसभा चुनाव को देखते हुए बद्दी पुलिस ने अंतरराज्चीय सीमा पर 22 स्थानों पर नाके लगाए हैं। बाहर से आने वाले हर वाहन की जांच की जा रही है। इसके अलावा सीमा पर लगातार गश्त की जा रही है। यह नाके चुनाव तक लगे रहेंगे।
हिमाचल में लोकसभा चुनाव 01 जून को होने हैं। बद्दी पुलिस क्षेत्र पंजाब व हरियाणा की 65 किमी क्षेत्र साथ लगता है। पंजाब का 50 किमी व हरियाणा का 15 किमी क्षेत्र हिमाचल से लगता है। बद्दी पुलिस ने सीमा पर 22 नाके लगाए हैं। जिसमें पंजाब की सीमा पर 15 और हरियाणा की सीमा पर सात नाके लगे हैं। बाहरी राज्य से आने वाले हर वाहन पर पुलिस नजर रख रही है। बद्दी की एसपी इलमा अफरोज व एएसपी अशोक वर्मा स्वयं भी इन नाकों पर निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी इलमा अफरोज ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है। 99 फीसदी हथियार पुलिस ने जमा करा लिए हैं। एक फीसदी लोग यहां पर नहीं रहते। बीबीएन में 209 बूथ हैं जिसमें 38 बूथ अति संवेदनशील हैं। वहां पर चार पुलिस कर्मचारियों के साथ एक होमगार्ड के जवान को तैनात किया गया है।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें