फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी पुलिस ने पांच दिन में खोजे 42 गुमशुदा व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस ने एक विशेष ऑपरेशन तलाश अभियान के तहत पांच दिनों में 42 मिसिंग लोगों को ढूंढ निकाला है। इन सभी को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बीते दिनों बद्दी की अपराध बैठक में एसपी मोहित चावला ने सभी थानों में गुमशुदगी के मामलों को खोजने लिए ऑपरेशन तलाश शुरू किया था।
उन्होंने बद्दी, बरोटीवाला, मानपुरा, नालागढ़ और रामशहर थानों में विशेष टीमों का गठन किया। इन सभी टीमों ने चौंकाने वाले नतीजे दिए। सभी टीमों ने मात्र पांच दिनों में 42 लोगों को खोज निकाला। इनमें 15 पुरुष, 26 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। पुलिस ने सभी लापता लोगों को उनके परिजनों के हवाले किया।
विज्ञापन

एसपी मोहित चावला ने बताया कि बीबीएन में कुल 112 लोग लापता हैं। इसमें कुछ लोग रास्ता भटक जाते हैं। कुछ मानसिक परेशानी के चलते घर से निकल जाते हैं और वापस नहीं लौट पाते। कुछ लोग झगड़ा करके घर से भाग जाते हैं।
विज्ञापन

इन लोगों के गायब होने से उनके परिजन परेशान थे और पुलिस में भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने लापता लोगों को उनके परिजनों से मिलाने के लिए तलाश ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने तीन दर्जन से अधिक लोगों को खोज निकाला। उन्होंने इसके लिए एसडीपीओ बद्दी और उनकी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें