पुलिस थाना बद्दी में भंडारा ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस थाना परिसर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का शुभारंभ विधिवत पूजा और हवन की पूर्णाहुति के बाद किया गया, जिसके बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर एसडीएम संजीव धीमान, पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान, एएसपी अशोक वर्मा और डीएसपी योगराज चंदेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। पुलिस थाना बद्दी के प्रभारी शिवराम कृष्ण ने बताया कि पिछले कई वर्षों से पुलिस थाना परिसर में स्थापित शिव मंदिर में हर साल महाशिवरात्रि के अवसर पर भंडारा आयोजित किया जाता है। इस आयोजन में पुलिस जिले के सभी कर्मचारियों का सहयोग रहता है।