फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दिसंबर 2025 से नई दरें लागू, पुराने बिल जमा करने पर नया बिल थमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। प्रदेश में बैंकों और जीवन बीमा निगम के लिए बिजली दरों में दो रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी कर दी गई है। यह बढ़ोतरी दिसंबर 2025 से लागू की गई है। हालांकि, बैंकों और बीमा अधिकारियों को इसके बारे में पूर्व सूचना नहीं दी गई। परवाणू अर्बन को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में बिजली बोर्ड का प्रतिनिधि 11 फरवरी को आया और 682 यूनिट का बिल 5240 रुपये का जारी कर चला गया, जिसकी देय तिथि 21 फरवरी थी। 17 फरवरी को बैंक कर्मी जब बिल जमा करने गए तो उन्हें नया बढ़ा हुआ बिल 7787 रुपये का थमा दिया गया। बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता देवेंद्र कौंडल ने बताया कि सरकार ने बैंकों, जीवन बीमा निगम और अन्य वित्तीय संस्थानों के लिए बिजली दरें दो रुपये प्रति यूनिट बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह दिसंबर 2025 से लागू हुआ है और इसी माह की बकाया वसूली की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें