फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी पुलिस दो श्रेणियाें में स्कॉच अवाॅर्ड के लिए नामित

विज्ञापन
विज्ञापन
गन डाउन अभियान के तहत 12 मामले किए दर्ज
विज्ञापन


पुलिस की जनता से दोनों श्रेणियों में वोटिंग की अपील

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी पुलिस को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित स्कॉच अवाॅर्ड के लिए दो श्रेणियों में नामांकित किया है। खास बात यह है कि बद्दी पुलिस की ओर से चलाया गया ऑपरेशन गन डाउन अभियान प्रदेश में अपने स्तर का अनूठा अभियान रहा है।
इस अभियान के तहत सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो वायरल करने वाले युवाओं की पहचान कर जांच की गई। जांच में यदि संबंधित व्यक्ति के पास हथियार का वैध लाइसेंस नहीं पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। ऑपरेशन गन डाउन के दौरान बद्दी-बीबीएन क्षेत्र में 12 मामले दर्ज किए गए और 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस अभियान से न केवल कानून व्यवस्था मजबूत हुई, बल्कि युवाओं को गलत दिशा में जाने से रोकने का सशक्त संदेश भी समाज को मिला।
विज्ञापन

इसके अलावा बद्दी पुलिस की ओर से अपराध की रोकथाम और जन-जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इन अभियानों से पुलिस की छवि में सकारात्मक बदलाव आया और आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास और सम्मान बढ़ा। इन प्रयासों का असर यह रहा कि बीबीएन क्षेत्र में अपराध के मामलों में भी सुधार दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इस चयन प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन वोटिंग जारी है। सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे दोनों श्रेणियों में बद्दी पुलिस के समर्थन में अपना वोट दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें