संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस की विशेष अन्वेषण विंग ने नंगल गांव में किराये के मकान में रह रहे दो लोगों से 8.24 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई को सूचना मिली कि नंगल में एक व्यक्ति चिट्टा बेचने का काम करता है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने नंगल निवासी आरोपी शुभम और पंजाब के कीरतपुर निवासी सिकंदर से 8.24 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने चिट्टे को कब्जे में लेने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
डीएसपी प्रियंग गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने 8.24 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय से पुलिस रिमांड में लिया जाएगा ताकि उनसे और खुलासे हो सकें।