फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी में 16 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। बद्दी पुलिस के एसआईयू विंग शहर के साथ लगते कृष्णा स्टोन क्रशर के समीप बिहार के दो लोगों से गांजा बरामद किया। पुलिस ने गांजा को कब्जे में लेने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने बद्दी के कृष्णा स्टोर क्रशर के पास बिहार से धीरू सहानी और इदल कुमार से 16.015 गांजा पकड़ा।
विज्ञापन

ये लोग इसे बेचने के इरादे से बद्दी लाए। यहां पर इसे बेचने की तैयारी कर ही रहे थे कि पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। दो थैलों में गांजा लेकर आए थे जिसकी कीमत बाजार में ढाई लाख के करीब है। एसआईयू विंग के मुख्य आरक्षी नरेंद्र, किशोर शर्मा, राजेश कुमार, श्याम सिंह और बलविंद्र सिंह ने इन्हें पकड़ा।
डीएसपी साहिल अरोड़ा ने गांजा के साथ दो लोगों को पकड़ने की पुष्टि कर बताया कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी बिहार से इसे बेचने के इरादे से बद्दी लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें