बद्दी-साई मार्ग पर वर्धमान चौक के समीप हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी साई मार्ग पर वर्धमान चौक के समीप एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे बद्दी अस्पताल में लाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार साई रोड वर्धमान चौक के समीप एक मोटरसाइकिल चालक ने कार को तेज रफ्तारी व गलत दिशा में चलाते हुए टक्कर मार दी। इसमें बाइक चालक यूपी के मुरादाबाद निवासी रोहित और पीछे बैठे यूपी के जिला संभल के केदारी निवासी सुनील को काफी चोटें आईं, जिन्हें सरकारी अस्पताल बद्दी पहुंचाया गया। यह हादसा मोटरसाइकिल चालक की ओर तेज रफ्तारी व लापरवाही से चलाने के कारण हुआ है। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि सुनील की हालत नाजुक होने पर पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बाइक चालक रोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।