संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी पुलिस ने घर में चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह चोरी 24 अक्तूबर को हुई थी। शिकायतकर्ता गौरव बजाज ने पुलिस को बताया कि 24 अक्तूबर को वह काम पर गए थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनके कमरे का ताला तोड़ दिया। आरोपी दो एलईडी टीवी, सोने के आभूषण, 15,000 रुपये नकद और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। इस संबंध में बद्दी पुलिस थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान हुई। तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी नानक चंद को गिरफ्तार कर लिया। नानक चंद बद्दी के एखू निवासी दिवंगत छज्जू राम का पुत्र है। मामले में आगे की जांच जारी है। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने इसकी पुष्टि की है।