फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कबड्डी में बद्दी, खो-खो में खेड़ा नानोवाल की टीम बनीं विजेता

Tue, 25 Aug 2026 02:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बद्दी स्कूल की कबड्‌डी की विजेता टीम मुख्य अतिथि से ट्राफी लेते हुए-संवाद।
विज्ञापन
बद्दी में तीन दिवसीय अंडर-19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी स्कूल में आयोजित खंड स्तरीय अंडर-19 छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिता के कबड्डी में मेजबान बद्दी स्कूल के कब्जा किया। फाइनल में बद्दी ने खेड़ा नानोवाल को पराजित कर ट्रॉफी जीती। प्रतियोगिता में 30 स्कूलों से 450 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बद्दी स्कूल के खेल मैदान में खेली गई प्रतियोगिता के तहत खो-खो में खेड़ा नानोवाल पहले व बद्दी दूसरे स्थान पर रहा। वॉलीबाल में परवाणू स्कूल विजेता और ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन में पट्टा मसूलखाना पहले व पीपीएस परवाणू स्कूल रहा। मार्च पास्ट पर घरेड़ स्कूल विजेता तथा खेड़ा नानोवाल उप विजेता रहा।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि नप बद्दी के पूर्व अध्यक्ष चौधरी मदन लाल ने विजेता व उप विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने उप विजेता रहे स्कूल को और मेहनत करने को कहा। प्रतियोगिता में हार-जीत कोई मायने नहीं रखता है। भाग लेना ही बड़ी बात होती है। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से स्कूल को 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। वहीं उन्होंने स्कूल के गेट का बड़ा करने व सुंदरीकरण करने भी घोषणा की गई। इस मौके पर संजीव कुंडलस, नरेश कुमार, दलबारा सिंह, हरपाल सिंह, खेल प्रभारी धनीराम, महेंद्र सिंह, स्कूल की प्रधानाचार्य शालिनी शर्मा, पीटीए प्रधान रामू समेत स्कूल का स्टाफ व सभी टीमों के खेल प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें