विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ मेला
माथा टेकने के लिए दूरदराज क्षेत्र से आ रहे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। बाबा सिद्ध मंदिर चायल में तीन दिवसीय मेले का रविवार को पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ हुआ। मेले का शुभारंभ पूर्व राज्यसभा सांसद विमला कश्यप ने किया। रविवार दोपहर 12:00 बजे बाबा सिद्ध मंदिर में शीश नवाया व पूजा अर्चना की। इसके बाद मंदिर के प्रांगण में ध्वजारोहण किया।
रविवार सुबह से ही बाबा सिद्ध मंदिर में श्रद्धालु बड़ी संख्या में माथा टेकने पहुंच रहे हैं। लोगों की मन्नत पूरी हुई है वह मन्नत चढ़ा रहे थे। मंदिर के प्रांगण में विशाल भंडारा भी हुआ। इस मौके पर मेला कमेटी व ग्राम पंचायत चायल की प्रधान उषा शर्मा, मदन शर्मा, कोषाध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, ग्राम पंचायत चायल के उपप्रधान पंकज वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।