कुल्हाड़ी वाला के सेंट बिर्स स्कूल में रंगोली में अव्वल रहने वाली छात्राएं स्रोत- स्कूल
सेंट बीर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगोली बनाकर मनाया दिवाली का पर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। सेंट बीर्स स्कूल कुल्हाड़ीवाला में दिवाली पर्व मनाया गया। छात्रों ने पूरे विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी रंगोलियों, दीपों और रोशनी से सजाया। कार्यक्रम में कक्षा आठवीं के आदर्श पाठक ने भाषण और कविताओं के माध्यम से दिवाली के महत्व को बताया कि यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस अवसर पर रंगोली और दीया सजावट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। दीया सजावट प्रतियोगिता में आयत, अंजलि, नेहा, राशी, आर्या और अर्शप्रीत पहले स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं की छात्रा अंकिता, प्रियंका भूमिका और सिमरप्रीत ने पहला स्थान पाया। विद्यालय की प्रधानाचार्य वंदना धीमान ने विद्यार्थियों को ग्रीन दीवाली मनाने की अपील की।
कुल्हाड़ी वाला के सेंट बिर्स स्कूल में रंगोली में अव्वल रहने वाली छात्राएं स्रोत- स्कूल