फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्की(सोलन)। विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में शामला विद्यापीठ फाउंडेशन, होटल प्रबंधन महाविद्यालय घणाहट्टी की ओर से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और आर्थिक विकास, सांस्कृतिक आदान-प्रदान व पर्यावरण संरक्षण के लिए पर्यटन के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना था। कॉलेज प्रबंधक देव ठाकुर ने बताया कि रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पर्यावरण पर्यटन, जिम्मेदार यात्रा और विरासत संरक्षण के समर्थन में बैनर और तख्तियाें से लोगों को संदेश दिया। रैली घणाहट्टी और आसपास के प्रमुख इलाकों से होकर गुजरी, जहां छात्रों ने जनता से बातचीत की, पर्चे बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें