फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: फसल उगाने के सही समय के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोड़ी के दंगयारी गांव में किसानों की समस्याओं पर किया विचार-विर्मशसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। उत्तर हिमालय क्षेत्र में सामूहिक प्रयास से सतत विकास को सुगम बनाना परियोजना के तहत लोक चेतना मंच की बैठक दंगयारी गांव में हुई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान महिलाओं को सरकार की ओर से गांव के उत्थान को लेकर दी जाने वाली स्कीमों की जानकारी दी गई। किसानों की समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक में उद्यान विभाग की प्रवक्ता श्रुति ने महिलाओं को विभाग की तरफ से संचालित योजनाओं के बारे में बताया। फलदार पौधों पर मिलने वाली सबसिडी, मधु विकास परियोजना, मशरूम उत्पादन के बारे में बताया। महिलाओं को फलदार पौधे लगाने के लिए प्रशिक्षण देने के लिए भी कहा गया। फसल उगाने का सही समय, मिट्टी की जांच और सैंपल किस प्रकार से प्रयोगशाला तक पहुंचाने हैं, इसके बारे में बताया गया। सोलर फेंसिंग से फसलों को जंगली जानवर से सुरक्षित और विभागीय सबसिडी पर भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें