फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आरबीआई ने उद्यमियों को दी बैंकिग सुविधाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी में क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से बैठक आयोजितसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। भारतीय रिजर्व बैंक शिमला क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से शुक्रवार को बद्दी में बैठक का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य उद्यमियों के बीच बैंकिंग सुविधाओं के बारे में जागरुकता पैदा करना था।
विज्ञापन

भारतीय रिजर्व बैंक के उप महाप्रबंधक आतिश आनंत ने राष्ट्र को आगे बढ़ाने में एमएसएमई क्षेत्र के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने एमएसएमई क्षेत्र के सामने आने वाली चुनौतियों और काबू पाने के लिए सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक की पहल के माध्यम से प्रदान किए गए समर्थन पर जोर दिया। उन्होंने सभी हितधारकों से एमएसएमई की पूरी क्षमता को अनलॉक करने के प्रयासों को जारी रखने का आग्रह किया। बीबीएनआईए उद्योग संगठन के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि आरबीआई बैंकिंग प्रणाली के बारे में तो बताता है लेकिन केंद्र सरकार के सरकारी विभाग ही उद्योगों की पेमेंट देने में आनाकानी करते हैं। इस कारण से उद्यमियों को ब्याज की अधिक भरपाई करनी पड़ती है। इस पर आरबीआई को सख्त नियम बनाने चाहिए। लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष अशोक राणा ने आरबीआई के अधिकारियों से आग्रह किया कि लघु उद्योगों को ब्याज दर में कमी करनी चाहिए। बैठक में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान उद्यमियों को ऋण स्वीकृति पत्र भी जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें