फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्लोगन प्रतियोगिता में जनेडघाट स्कूल प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग ने चायल में निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। वन्य प्राणी सप्ताह के तहत वन्य प्राणी विभाग चायल की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से आम लोगों और विद्यार्थियों को वन्य प्राणियों की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
रैली वन्य प्राणी विभाग के कार्यालय से शुरू होकर चायल बाजार से होते हुए वन प्रशिक्षण संस्थान पहुंची। इस दौरान विद्यार्थियों और विभागीय कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण तथा वन्य जीवों की सुरक्षा से संबंधित संदेश दिए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए स्लोगन, पेंटिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्लोगन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जनेडघाट ने प्रथम, राजकीय उच्च विद्यालय जेठाना ने द्वितीय और एचडी पब्लिक स्कूल जनेडघाट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। राजकीय उच्च विद्यालय सकोड़ी को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय जेठाना की 10वीं कक्षा की छात्रा अंकिता ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी विद्यालय की दिव्या द्वितीय स्थान पर और एचडी पब्लिक स्कूल जनेडघाट की 7वीं कक्षा की छात्रा भावा तीसरे स्थान पर रही। निबंध लेखन में एचडी पब्लिक स्कूल जनेडघाट की बालिकाओं का दबदबा रहा, जिसमें अंजलि ने प्रथम, अर्चना शर्मा ने द्वितीय और जागृति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वन प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक नीना देवी ने प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण और वन्य प्राणियों के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर वन प्रशिक्षण संस्थान चायल के उपनिदेशक मोहित दत्ता, अश्वनी कुमार, मोहित गौतम, बंधू शर्मा, अंकुश शर्मा, अनुज राणा, प्रवीण कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें