फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में बालिकाओं के सशक्तीकरण पर जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन
नालागढ़ में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के सीईडीआई केंद्र में किशोरियों को स्वास्थ्य के बारे में जाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च एंड ग्रोथ ने ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से तीन दिवसीय जागरूकता एवं उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम बालिकाओं के सशक्तीकरण पर केंद्रित था और पिछले तीन दिनों में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में लगभग 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, आत्मविश्वास और समग्र सशक्तीकरण पर जागरूकता बढ़ाना था, ताकि एक मजबूत और सशक्त नए भारत की नींव रखी जा सके। सनेड़ गांव में बालिकाओं और उनकी माताओं के साथ एक विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें बालिकाओं के स्वास्थ्य और पोषण के महत्व पर चर्चा की गई। इसके अलावा, प्राथमिक विद्यालय राजपुर में बालिकाओं के लिए स्वच्छता, संतुलित पोषण, आत्मविश्वास और शिक्षा के महत्व पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। शनिवार को अंबुजा फाउंडेशन के सीईडीआई केंद्र में किशोरियों के साथ स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण, आत्म-देखभाल और भविष्य निर्माण जैसे विषयों पर एक विशेष सत्र हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें