फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गौरीशंकर मंदिर में रामचरित मानस का अखंड पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ ( सोलन)। नालागढ़ शहर के वार्ड-2 आईपीएच कॉलोनी स्थित गौरी शंकर मंदिर में वार्षिक स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में रामचरित मानस का अखंड पाठ किया गया। तत्पश्चात हवन यज्ञ का आयोजन किया गया एवं ध्वजारोहण किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने बताया मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 24 जनवरी को मंदिर में हवन यज्ञ और ध्वजारोहण किया जाता है। तीन ध्वजाएं चढ़ाई जाती है। सफेद ध्वजा भगवान शंकर और लाल ध्वज शक्ति स्वरूपा देवी मां के लिए चढ़ाई जाती है जबकि केसरिया ध्वजा भगवान विष्णु के नाम पर चढ़ाई जाती है। सचिव विनोद शर्मा ने बताया कि रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें