फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शिविर में 72 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। जगतखाना गांव में ग्लेनमार्क फाउंडेशन के मोबाइल हेल्थ क्लीनिक के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। गांव के लोगों के स्वास्थ्य जांच की गई और निशुल्क दवाइयां दी गईं। कुल 72 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया। लोगों को गर्मी से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। इनमें अधिक पानी पीना, धूप से बचाव करना, हल्का व पौष्टिक भोजन लेना, ओआरएस/नींबू पानी का सेवन करना तथा लू के लक्षणों की पहचान कर समय पर उपचार करवाना शामिल रहा। डॉ. अंजलि गोयल, हेल्थ वर्कर ज्योति धीमान और सहायक दिनेश कुमार ने सेवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें