फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चंडी में महावारी स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरोटीवाला (सोलन)। गणपति एजुकेशन सोसायटी कुनिहार और नंदिनी प्रोजेक्ट के तत्वावधान में माहवारी स्वास्थ्य, स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत एक दिवसीय जन चेतना कार्यक्रम आयोजित किया गया। चंडी के बीएसएलएम अध्यापक शिक्षण विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निर्देशक रोशन लाल शर्मा ने बताया कि उक्त कार्यक्रम नंदिनी प्रोजेक्ट के तहत लर्निंग एंड शेयरिंग थीम पर केंद्रित रहा और वर्धमान टेक्सटाइल की ओर से स्वच्छता पर लघु नाटिका का मंचन किया गया। चंडी के खंड स्वास्थ्य अधिकारी गुरमेल सिंह ने लोगों का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर वर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड बद्दी के प्रबंधक वीरेंद्र शर्मा, सीएसआर प्रभारी संदीप गुलेरिया, डॉ. दमन आहूजा, कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा, कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव चंद्र मोहन शर्मा, पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य केके यादव, प्रधानाचार्य राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी दर्शन शर्मा, राज मणि शर्मा व एचडी शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें