सोलन। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सोलन के रेड रिबन क्लब के विद्यार्थियों ने मशरूम चौक स्थित चिल्ड्रन पार्क में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक से विद्यार्थियों ने बचाव और संक्रमित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव न करने का संदेश दिया। उन्होंने पोस्टरों का उपयोग कर भी जनसमुदाय को जागरूक किया। इस मौके पर महाविद्यालय की रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉ. आशा शर्मा और एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी आचार्य डॉ. सुरेश शर्मा भारद्वाज उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने जानकारी ही बचाव है के मूल मंत्र को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने समाज में फैली गलत धारणाओं को दूर करने का प्रयास किया। साथ ही, बीमारी से ग्रस्त लोगों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने का संदेश दिया।