नालागढ़ (सोलन)। आईआरजी संस्था ने ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से बुधवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढाणा, सल्लेवाल एवं भाटियां में बच्चों के लिए पोषण एवं स्वच्छता जागरूकता सत्र आयोजित किए। इन सत्रों का उद्देश्य बच्चों में संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक भोजन के महत्व, प्रतिदिन हाथों की सही ढंग से सफाई, स्वच्छ पेयजल के उपयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने तथा आसपास के वातावरण को साफ रखने के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को जंक फूड से बचने तथा हरी सब्जियां, फल, दालें, दूध और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों को अपने दैनिक आहार में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।