रामशहर (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय रामशहर में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सहयोग से समर्थ-2026 के तहत आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं आपदा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 59 विद्यार्थियों ने भाग लिया। आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव और सुरक्षा के उपायों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य संदीप कुमार ने की, जबकि समन्वय की जिम्मेदारी प्रो. शशि के पालनाटा ने निभाई। विद्यार्थियों को भूकंप और आग जैसी आपदाओं के समय सतर्कता बरतने, सुरक्षित स्थान तक पहुंचने और बचाव के उचित तरीकों के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों ने आपदा के समय जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने और सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करने का संकल्प लिया। भूकंप और आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकासी एवं बचाव के उपायों को लेकर मॉक ड्रिल करवाई गई।