फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूसा के खिलाफ अभाविप का सोलन में धरना-प्रदर्र्शन

Tue, 19 Jul 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
एबीवीपी की सोलन कॉलेज इकाई ने मंगलवार को कॉलेज परिसर में प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एबीवीपी की सोलन कॉलेज इकाई ने मंगलवार को कॉलेज परिसर में प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। रूसा और फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हल्ला बोलते हुए प्रदेश सरकार की शवयात्रा निकालते हुए पुतला फूंका गया। विद्यार्थियों ने कहा कि सरकार और विवि प्रबंधन की मिलीभगत से गरीब विद्यार्थियों से पढ़ाई का हक छीना जा रहा है। इसका विरोध विद्यार्थी तेज करेंगे। इसके चलते 22 को सांकेतिक हड़ताल का फैसला लिया गया है।  
विज्ञापन


परिसर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इकाई उपाध्यक्ष अमन ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार और विवि प्रशासन ने तीन वर्ष पहले रूसा के तहत सीबीएसीएस सिस्टम को गलत तरीके से लागू किया। इस नियम के तहत करीब 27000 स्टूडेंट डिग्री हासिल कर रहे हैं। लेकिन चिंताजनक है कि अस्सी फीसदी विद्यार्थियों का रिजल्ट अभी तक नहीं निकल सका है। ऐसे में विद्यार्थी अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

भारी भरकम फीस बढ़ोतरी के लिए हाई पावर कमेटी का गठन किया है। लेकिन दो साल बीतने के बाद भी कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया जा सका है। इसके अलावा छात्र संगठन चुनावों पर प्रतिबंध लगाकर विवि प्रबंधन ने छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया है। सिस्टम की बेहतरी के लिए एबीवीपी के कार्यकर्ता तीन सालों से आंदोलन छेड़े हुए हैं लेकिन प्रदेश सरकार और विवि प्रबंधन के कानों तक जूं नहीं रेंगी। इस दौरान विरेन, सोनू, प्रीति, विधिता, दीक्षा, हीना, रोहित, अर्चना, अंजू, ऊषा, अर्चित, रवि, अंकुश और अखिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें