फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस बढ़ोतरी के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन

Mon, 27 Jun 2016 09:15 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
एबीवीपी की सोलन इकाई ने सीबीसीएस के तहत छात्रों को हो रही परेशानियों और समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एबीवीपी की सोलन इकाई ने सीबीसीएस के तहत छात्रों को हो रही परेशानियों और समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभम ठाकुर ने कहा कि इस व्यवस्था के कारण विद्यार्थियों को प्रदेश से बाहर किसी भी विवि के अधीन एडमिशन लेने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


यही नहीं तीन सालों के भीतर भी रिजल्ट पूरे घोषित नहीं हो सके हैं। हैरत की बात है कि दो साल पहले फीस वृद्धि के लिए गठित टीम रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं कर सकी है। इससे विद्यार्थियों में रोष है। संगठन का कहना है कि इन सब पर सरकार और विवि प्रबंधन का रवैया ढुलमुल है।

अगर जल्द उनकी मांगों को नहीं माना तो उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस अवसर पर रिया सूद, रोहित शर्मा, सुनील चौहान, विदिता, ऊषा, अंकाक्षा, आरूषि, रितीका, अंबिका, संदीप, विरेन, सौरव, रोहित और साहिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें