फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अष्टमी की पूजा आज 11:48 बजे तक

विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद शुरू होगी नवमी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। चैत्र नवरात्र में इस बार अष्टमी और नवमी एक ही तिथि पर है। नवरात्र में अष्टमी 25 मार्च को ही दोपहर 1:50 बजे ही शुरू हो गई है। अष्टमी वीरवार पूर्वाह्न 11:48 बजे समाप्त हो जाएगी। इसके बाद नवमी शुरू होगी और 27 मार्च सुबह 10:08 बजे समाप्त होगी। लोग सुबह 6:18 बजे से कन्या पूजन शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन

सुबह 11:48 बजे के बाद नवमी शुरू होगी। श्रीराम का जन्म अभिजीत मुहूर्त में हुआ था, इसलिए रामनवमी का पर्व 26 मार्च को मनाया जाएगा। हालांकि, नवमी कन्या पूजन 27 मार्च सुबह 10:08 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान चैत्र नवरात्रि नवमी का व्रत पारण भी 27 मार्च को ही किया जाएगा। दुर्गा माता मंदिर मुरारी मार्किट के पुजारी पंडित मदन शर्मा ने बताया कि 27 मार्च को कन्या पूजन के लिए बेहद शुभ संयोग बन रहे हैं। इस तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ रवि योग का संयोग भी बना रहेगा। हालांकि जो लोग अष्टमी को व्रत खोलते हैं। वह 26 मार्च को ही कन्या पूजन कर व्रत खोल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें