फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: देहूंघाट में 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्त सूचना पर पुलिस की नाकाबंदी में मिली सफलता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला मुख्यालय सोलन के समीप देहूंघाट में पुलिस ने गाड़ी से 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर देहूंघाट के पास नाकाबंदी कर एक गाड़ी को रोका गया। तलाशी लेने पर गाड़ी में सवार दो युवकों के कब्जे से 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें