फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चंडीगढ़ के अशाीष पहलवान ने जीती माली

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्की में लोक निर्माण विभाग की ओर से आयोजित दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अर्की (सोलन)। लोक निर्माण विभाग अर्की द्वारा आयोजित दंगल का फाइनल मुकाबला चंडीगढ़ के पहलवान आशीष के नाम रहा। उन्होंने दिल्ली के रोहित को पराजित कर बड़ी माली अपने नाम की। दंगल में स्थानीय समेत बाहरी राज्यों के पहलवानों ने भाग लिया। विजेता पहलवान को 11 हजार के साथ गुर्ज जबकि उपविजेता पहलवान को शॉल और 10 हजार की राशि देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व छोटी माली में पानीपत के मल्लिक और बिलासपुर (चिल्ला) के सोनू पहलवान के मध्य मुकाबला हुआ। इसमें मल्लिक ने यह मुकाबला जीता। विजेता पहलवान को गुर्ज के साथ 7,100 जबकि उपविजेता पहलवान को शॉल व 6,000 की राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सतीश कश्यप मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। जबकि सेवानिवृत्त सेशन जज एमडी शर्मा विशेषतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें