संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। करोल में गुफा के मुहाने पर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर का ऐतिहासिक मेला रविवार शुरू हुआ। मेला देव परंपरा व ध्वज पूजन के साथ शुरू हुआ। इस दौरान विविवत पूजा-अर्चना की गई। मेले के दौरान सोलन समेत अन्य जगहों से लोग आए थे। पहले लोगों ने सिद्ध बाबा मंदिर में माथा टेका। इस पर्वत पर बनी गुफा का संबंध पांडव से माना जाता है। मेले के दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। देर शाम परंपरा के अनुसार मेले का समापन हुआ।