जिला के शहरी क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आशा वर्करों के 22 पद भरे जाएंगे। महिला उम्मीदवारों की भर्ती के लिए विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोलन, नालागढ़ तथा बद्दी के शहरी क्षेत्रों में 5-5 पद भरे जाने हैं। इसी तरह कसौली छावनी, सुबाथू छावनी क्षेत्र तथा अर्की क्षेत्र में 1-1 पद, परवाणू शहरी क्षेत्र में 4 पद भरे जाने हैं। सीएमओ डॉ. आरके दरोच ने इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए पात्र महिला उम्मीदवार- विवाहिता, विधवा, तलाकशुदा अथवा एकल नारी होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु 25 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक दसवीं पास रखी है। उम्मीदवार अपने प्रार्थनापत्र 22 सितंबर को शाम 4 बजे तक संबंधित कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
सोलन शहरी क्षेत्र के पांच पदों के लिए वार्ड एक से वार्ड नंबर 3, वार्ड 4 से वार्ड 6, वार्ड संख्या 7 से वार्ड संख्या 9, वार्ड संख्या 10 से वार्ड संख्या 12 तथा वार्ड संख्या 13 से वार्ड संख्या 15 के उम्मीदवार मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं।
नालागढ़ में यहां जमा होंगे आवेदन
नालागढ़ शहरी क्षेत्र के 5 पदों के लिए वार्ड संख्या एक से वार्ड संख्या 3, वार्ड संख्या 4 और वार्ड संख्या 5, वार्ड संख्या 6 और वार्ड संख्या 7, वार्ड संख्या 8 तथा वार्ड संख्या 9 के उम्मीदवार खंड चिकित्सा अधिकारी नालागढ़ के कार्यालय में अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं। बद्दी शहरी क्षेत्र में आशा वर्करों के 5 पदों के लिए वार्ड संख्या 1 से वार्ड संख्या 4, वार्ड संख्या 5 से वार्ड संख्या 8, वार्ड संख्या 9 से वार्ड संख्या 11, वार्ड संख्या 12 से वार्ड संख्या 14 के उम्मीदवार भी खंड चिकित्सा अधिकारी नालागढ़ के कार्यालय में अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं।
कसौली अर्की में यह स्थान निर्धारित
कसौली छावनी क्षेत्र के एक पद के लिए वार्ड संख्या 1 से वार्ड संख्या 9 के उम्मीदवार, सुबाथू छावनी क्षेत्र के एक पद के लिए वार्ड संख्या 1 से वार्ड संख्या 6 के उम्मीदवार तथा परवाणू शहरी क्षेत्र के 4 पदों के लिए वार्ड संख्या 1 से वार्ड संख्या 3, वार्ड संख्या 4 तथा वार्ड संख्या 5, वार्ड संख्या 6 तथा वार्ड संख्या 7, वार्ड संख्या 8 तथा वार्ड संख्या 9 के उम्मीदवार खंड चिकित्सा अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय में अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं। अर्की के एक पद के लिए वार्ड संख्या 1 से वार्ड 7 के उम्मीदवार खंड चिकित्सा अधिकारी अर्की में आवेदन जमा करवाएं।