फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आर्यवीर हेड बॉय, पल्लवी बनीं हेड गर्ल

विज्ञापन
अल्पाइन स्कूल नालागढ़ में परिषद के लिए चुने गए छात्र छात्राएं स्कूल प्रबंधन के साथ स्रोत:स्कूल
विज्ञापन
अल्पाइन पब्लिक स्कूल नालागढ़ में अलंकरण समारोह का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। अल्पाइन पब्लिक स्कूल नालागढ़ के परिसर में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय की नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को उनके पदों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं और शपथ दिलाई गई।विद्यालय के आर्यवीर को हेड बॉय और पल्लवी को हेड गर्ल के रूप में चुना गया। समारोह में विद्यालय के चेयरमैन विजय कुमार जोशी, डायरेक्टर प्रेमलता जोशी, डिप्टी डायरेक्टर रूमी जोशी, प्रधानाचार्या बिंदु और उप प्रधानाचार्य हरप्रीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या बिंदु की ओर से मुख्यातिथि विजय कुमार जोशी के स्वागत के साथ हुआ, जिसके बाद एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें सम्मानपूर्वक मंच तक एस्कॉर्ट किया। समारोह के दौरान जूनियर और सीनियर वर्ग के हाउस कैप्टन व वाइस कैप्टन को बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। इसमें जूनियर वर्ग में हर्शिका, सूर्यांश को रावी, समृद्धि चंदेल, खिलेंद्र साहू को व्यास, विराट कौंडल, अनुष्का चंदा ब्रह्मपुत्र, हरप्रीत कौर और अनीश सिंह को सतलुज सदन की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें