फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कसौली छावनी क्षेत्र में फर्जी सैन्य अधिकारी गिरफ्तार, होटल में शेफ है बैजनाथ का आरोपी; जानें मामला

Sun, 25 Oct 2026 09:50 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)।

सार

हिमाचल प्रदेश के कसौली छावनी क्षेत्र में सेना का फर्जी अधिकारी बनकर घूमने के आरोप में बैजनाथ निवासी अर्पण कटोच को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
आरोपी युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कसौली के संवेदनशील छावनी क्षेत्र में थल सेना का फर्जी अधिकारी बनकर रौब झाड़ रहे एक शातिर को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी सेना की आधिकारिक वर्दी और बैज का दुरुपयोग कर स्थानीय स्तर पर संदेहास्पद गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। मिलिट्री इंटेलिजेंस कसौली से प्राप्त खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस चौकी गढ़खल की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मिलिट्री इंटेलिजेंस की कसौली इकाई को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव कोट व आसपास के इलाकों में एक युवक सेना की वर्दी और प्रतीक चिह्नों का इस्तेमाल कर खुद को सेवारत सैन्य अधिकारी बता रहा है। सैन्य छावनी और सामरिक दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण मामले को गंभीरता से लेते हुए यह जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस के साथ साझा की गई। गढ़खल पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई ललित कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

Trending Videos
विज्ञापन

जांच में पता चला कि आरोपी स्थानीय एक निजी होटल में शेफ है और सुनारडी गांव में किराये के मकान में रहता है। पुलिस टीम ने सुनारडी क्षेत्र में संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान अर्पण कटोच निवासी गांव टिकरी बैजनाथ के रूप में हुई। सख्ती से पूछताछ में आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। उसकी जेब से  सेना का लिकर कार्ड बरामद हुआ, जिस पर सैन्य वर्दी में उसकी तस्वीर और नाम अंकित था। जब पुलिस ने कार्ड की प्रामाणिकता और स्रोत संबंधी दस्तावेज मांगे, तो आरोपी कोई वैध कागज पेश नहीं कर सका।

कसौली थाना में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 168 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की हर पहलू से गहन तफ्तीश की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कानूनी धाराएं जोड़ी जाएंगी। आरोपी ने भारतीय सेना का लिकर कार्ड और आधिकारिक वर्दी कहां से और किसके माध्यम से हासिल की और छावनी क्षेत्र के आसपास घूमने के पीछे आरोपी की वास्तविक मंशा क्या थी, इसे लेकर पूछताछ की जा रही है। -अनिल शर्मा डीएसपी परवाणू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें