फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में लुढ़की, डोगरा रेजिमेंट चंडीगढ़ के जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। ओच्छघाट-सुल्लतान मार्ग पर एक कार के खाई में गिरने से डोगरा रेजिमेंट के जवान की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रविवार दोपहर बाद की है। इसकी सूचना पुलिस को स्थानीय लोगों ने दी। वहीं मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने घायलों को एमएमयू अस्पताल सुल्तानपुर पहुंचाया जहां पर जवान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सुल्तानपुर के समीप एक क्रेटा कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गई जिसमें दो लोग सवार थे। कार गिरने की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग भी वहां एकत्रित हो गए। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस पर घायलों को स्थानीय अस्पताल एमएमयू पहुंचाया गया।
यहां पर कार चालक 24 वर्षीय निखिल ठाकुर पुत्र चंद्रमणी निवासी गांव नाण वगोडिया डाकखाना टिंबर थाना और तहसील राजगढ़ जिला सिरमौर जो 14 डोगरा आर्मी रेजिमेंट चंडीगढ़ में कार्यरत ने दम तोड़ दिया। कार सवार 26 वर्षीय आदर्श को मामूली चोटें आईं हैं। एएसपी सोलन शिव कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें