फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 4.68 ग्राम चिट्टे के साथ अर्की का युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टोल प्लाजा सनवारा के समीप पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर पुलिस ने सनवारा टोल प्लाजा के पास एक युवक को 4.68 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम कालका-शिमला एनएच पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि सनवारा टोल प्लाजा के नजदीक एक युवक मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया। युवक की पहचान सुनील कुमार निवासी अर्की के रूप में हुई है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी सुनील कुमार इस चिट्टे को धर्मपुर, सोलन और आसपास के क्षेत्रों में युवाओं और छात्रों को सप्लाई करने की फिराक में था। सोलन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। एसपी ने बताया कि आरोपी सुनील कुमार के खिलाफ सड़क पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और दुर्घटना करने का एक पिछला मुकद्दमा भी दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें