भाजयुमो दाड़लाघाट मंडल ने किया कार्यकारिणी का विस्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। भारतीय जनता युवा मोर्चा दाड़लाघाट मंडल के अध्यक्ष राजेश पुरी ने मंडल युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में युवाओं को प्राथमिकता दी गई है ताकि संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिल सके। घोषित कार्यकारिणी में धर्म पाल शर्मा, कमलेश ठाकुर, कुलदीप ठाकुर और जोगिंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। मदन ठाकुर और तरुण कुमार को महामंत्री नियुक्त किया गया है, जबकि दिनेश महाजन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कपिल भारद्वाज, विकास ठाकुर, विनोद शर्मा और हरीश ठाकुर सचिव बनाए गए हैं। मनोज कुमार को कार्यालय सचिव और कमल ठाकुर को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। दिलीप शर्मा प्रवक्ता, मनोज कुमार आईटी संयोजक और देश राज सह संयोजक होंगे। इसके अलावा जितेंद्र ठाकुर को सोशल मीडिया संयोजक और अजय ठाकुर व तनुज शुक्ला को सह-संयोजक का दायित्व सौंपा है। सदस्यों में राहुल भारद्वाज, नागेंद्र सेन, जोगिंद्र ठाकुर, ललित शर्मा, रमन शर्मा, धीरज कुमार, मनसा राम शर्मा, कांशी राम, दीपक पंवर, मोहित कुमार और भगत राम शामिल हैं। राजेश पुरी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।