फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अर्की पुलिस ने 2021 से फरार चोरी का आरोपी धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दाड़लाघाट थाने में दो, अर्की में एक मामला दर्ज
विज्ञापन

सभी मामलों में न्यायालय ने भगोड़ा किया था घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। अर्की पुलिस ने वर्ष 2021 में चोरी के मामले में अदालत की ओर से भगोड़ा घोषित किए आरोपी को ठियोग क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गणेश उर्फ कमल गिरी, निवासी गांव व डाकघर ननखड़ी, जिला शिमला के रूप में हुई है। उस पर अर्की और दाड़लाघाट पुलिस थानों में चोरी के तीन मामले दर्ज हैं।
पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। आरोपी बार-बार अपना ठिकाना बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह ठियोग क्षेत्र में छिपा हुआ है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी को अर्की न्यायालय ने वर्ष 2021 में भगोड़ा अपराधी घोषित किया था। वह बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद अदालत में पेश नहीं हो रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि उस पर दाड़लाघाट थाना क्षेत्र में चोरी के दो और मामले दर्ज हैं, जिनमें भी उसे अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किया गया था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें