फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि उपलब्ध होने पर अर्की में खुलेगा नर्सिंग कॉलेज : नड्डा

Sun, 09 Apr 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि जमीन उपलब्ध करवाने पर अर्की में नर्सिंग कॉलेज खोलने के प्रयास होंगे। अर्की के विधायक गोविंद शर्मा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष नर्सिंग कॉलेज बनाने की मांग रखी थी। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अर्की में आयोजित महारैली में जेपी नड्डा ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा विधायक की नींव को मजबूत करने की भरपूर कोशिश की गई।  
विज्ञापन


रैली के बहाने विरोधियों को शक्ति प्रदर्शन कर मजबूती का एहसास करवाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी गई। हालांकि गुटों में बंटी कांग्रेस एकजुटता के साथ इस सीट पर दोबारा काबिज होने का दावा कर रही है, लेकिन अर्की में बड़े दिग्गजों की अगुवाई में यह रैली सियासी समीकरण में बड़े मायने रखती है।

अर्की से दूसरी बार गोविंद शर्मा विधायक हैं। वर्ष 2012 में विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस की फूट का फायदा सीधे भाजपा को मिला था। यह सीट सीधे भाजपा की झोली में गई, लेकिन इस मर्तबा फूट से उबर कर कांग्रेस एक बार फिर अर्की में अपना वर्चस्व तलाश रही है। इस बार सीएम या उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह के इस सीट से लड़ने के संकेत हैं।
विज्ञापन


हाल ही में हुई कांग्रेस की रैली में भी मंच से यह मांग कांग्रेसी उठा चुके हैं। ऐसे में इस रैली से भाजपा ने अर्की में अपनी नींव पक्का करने की भरपूर कोशिश की है। अर्की के विधायक गोविंद राम शर्मा ने नड्डा स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, सांसद विरेंद्र कश्यप, नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल, केएल ठाकुर, सुरेश भारद्वाज, जय राम ठाकुर, गणेश दत्त, चंद्र मोहन, महेंद्र सिंह ठाकुर, संदीपनी भारद्वाज एवं राजीव सहजल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें