मशीन के खराब होने के कारण मरीजों के टेस्ट हो गए थे बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अर्की में जल्द ही नई अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की जाएगी। इससे मरीजों को अस्पताल में ही कम दामों पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी और निजी क्लीनिकों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
कुछ समय पहले अस्पताल में स्थापित अल्ट्रासाउंड मशीन खराब हो गई थी। इसके चलते मरीजों को निजी क्लीनिकों में टेस्ट करवाना पड़ रहा था। अस्पताल में 100 से 150 रुपये में होने वाले अल्ट्रासाउंड के लिए निजी क्लीनिकों में 500 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे थे। अब स्वास्थ्य विभाग ने नई मशीन की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। मशीन उपलब्ध होने के बाद इसे स्थापित कर मरीजों के लिए सुविधा शुरू की जाएगी।
कोट
विभाग ने नई अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही इसे अर्की अस्पताल में स्थापित किया जाएगा। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी। जिले में वर्तमान में केवल दो रेडियोलॉजिस्ट तैनात हैं। इनमें से एक की नियुक्ति अर्की अस्पताल में ही है। ऐसे में नई मशीन स्थापित होने के बाद मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।