संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। भाजपा अर्की मंडल की विशेष बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष रीना भारद्वाज ने की। बैठक में पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा व मंडल अर्की के प्रभारी श्रवण चंदेल मौजूद रहे। बैठक में 27 मार्च को शिमला में भाजपा की ओर से होने वाले प्रदर्शन को लेकर रणनीति तैयार की गई। मंडलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई व कांग्रेस की कथित झूठी गारंटियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार चुनावी वादों को पूरा नहीं कर रही है। जनता को केवल गुमराह किया जा रहा है। प्रदेश में सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार, संस्थानों की तालाबंदी और नशा के बढ़ते मामलों को लेकर जनता में आक्रोश है। इस मौके पर रूप राम शर्मा, आशा परिहार, हीरा पाल, सुरेश जोशी, प्रभा भारद्वाज, सीमा महंत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।