फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिले भर में 1.44 लाख पशुओं का होगा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर-मुंह रोग से सुरक्षा को लेकर 27 मार्च से चलेगा वैक्सीनेशन अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले भर में 1.44 लाख पशुओं को खुर-मुंह रोग से सुरक्षित रखने के लिए पशुपालन विभाग ने वैक्सीनेशन शुरू कर दी है। इसके लिए विभाग के पास वैक्सीन की डोज पहुंच चुकी है। वहीं विभाग ने इसका वितरण भी शुरू कर दिया है। इस अभियान में पशु चिकित्सक घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण कर रहे हैं। इसके साथ-साथ पशुओं के कान में टैग भी लगाया जा रहा है। विभाग के अधिकारी इस अभियान का निरंतर निरीक्षण भी कर रहे हैं। उधर, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक विवेक लांबा ने बताया कि पशुओं को मुंह-खुर बीमारी की रोकथाम के लिए घर-घर जाकर टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस टीकाकरण अभियान में चार महीने से छोटे बछड़े-बछड़ी,कटड़े-कटड़ी व सात महीने से ज्यादा गर्भवती गायों और भैंसों को छोड़कर सभी प्रजाति के पशुओं को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि पशुपालकों को जागरूक किया जा रहा है कि टीकाकरण से पशुओं को बीमारियों से बचाया जा सकता है। ऐसे में पशुपालक विभाग समय-समय पर चलाए जाने वाले अभियान के तहत पशुओं का टीकाकरण अवश्य करवाएं। यह अभियान 27 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें