फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर तरह से मजबूत बनाया जाएगा अर्की विधानसभा क्षेत्र : अवस्थी

Fri, 12 Jan 2024 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सिहारली में नवनिर्मित महिला मंडल भवन का लोकार्पण करते सीपीएस संजय अव्स्थी। संवाद
विज्ञापन
बेरल पंचायत में किया 6 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
विज्ञापन


संजय अवस्थी ने पंचायत में सुनीं स्थानीय लोगों की समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र को आदर्श बनाने के लिए सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र को मजबूत किया जाएगा ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें। अवस्थी शुक्रवार को अर्की क्षेत्र की बेरल पंचायत में जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
सीपीएस ने इससे पूर्व सिहारली में 5.41 लाख रुपये की लागत से निर्मित महिला मंडल भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने 5.45 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ पेयजल योजना स्कोर का भूमि पूजन भी किया। इस योजना से स्कोर गांव के साथ-साथ अर्की विधानसभा क्षेत्र की दूर-दराज ग्राम पंचायत बेरल व कंधर के शेष गांव भी लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि पहली बार अर्की विस में खनन निधि का उपयोग सुनिश्चित बनाया गया है और इस निधि से लगभग 26 करोड़ रुपये अर्की विस में विकास कार्यों पर खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने उपरला स्कोर तक शीघ्र ही सड़क का निर्माण करने और सिहारली से स्कोर तक संपर्क मार्ग को पक्का करने का आश्वासन दिया। उन्होंने जंदोई गांव के लिए सड़क निर्माण करवाने की भी बात कही। सीपीएस ने स्कोर गांव में स्नानागार निर्माण व सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 3-3 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने महिला मंडल सिहारली व प्रभात युवक मंडल स्कोर को 21000-21000 देने की घोषणा की। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं को समय पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को इनके निपटारे के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्राम पंचायत बेरल की प्रधान ललिता देवी, ग्राम पंचायत मांगल की प्रधान उर्मिला रघुवंशी, ग्राम पंचायत मांगल के उप प्रधान सीता राम, ग्राम पंचायत बेरल के उप प्रधान अजीत सेन, ग्राम पंचायत बेरल के पूर्व प्रधान श्याम लाल, ग्राम पंचायत मांगल के पूर्व प्रधान नाथु राम, बीडीसी सदस्य बनिता चौहान, खंड कांग्रेस समिति अर्की के सचिव दीप लाल चौहान, बाघल लैंड लूजर समिति के प्रधान जगदीश ठाकुर, महिला मंडल सिहारली की प्रधान चंद्रा कुमारी, उप पुलिस अधीक्षक दाड़लाघाट संदीप शर्मा, विकास खंड अधिकारी कुनिहार आकृति ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें