फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू में संपत्ति कर को मंजूरी, इस माह के अंत में जारी होंगे बिल

Thu, 16 Nov 2023 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
परवाण में नगर परिषद की ओर से आयोजित बैठक की अध्यक्षता करती अध्यक्ष मोनिशा शर्मा । संवाद
विज्ञापन
अध्यक्ष मोनिशा शर्मा की अध्यक्षता में हुई नप की बैठक
विज्ञापन

विकास कार्यों को गति देने के लिए विस्तार से हुई चर्चा
पांच लाख रुपये इंडोर स्टेडियम बनाने को दी मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। नगर परिषद परवाणू में संपत्ति कर को मंजूरी मिल गई है। इस माह के अंत में नगर परिषद की ओर से बिल जारी किए जाएंगे। वीरवार को नगर परिषद परवाणू की बैठक अध्यक्ष मोनिशा शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसी के साथ पुराने कार्यों को भी तेज करने के लिए अधिकारियों के साथ बात की गई। वहीं पिछले काफी समय से लंबित पड़े संपत्ति कर को लागू करने के लिए भी चर्चा की गई। इसके अलावा पिछली बैठक में आई लोगों की आपत्तियों पर भी गहनता से विचार किया गया।
बैठक में शहर से कचरा उठाने वाली जेबीआर कंपनी के श्रमिकों की बकाया अदायगी को लेकर और दोनों पक्षों में समझौता करवाने के लिए कहा गया। इसी के साथ इंडोर स्टेडियम बनाने के लिए कसौली विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने पांच लाख रुपये की राशि मंजूर करने पर उनका आभार जताया गया। इस इंडोर स्टेडियम के निर्मित होने से परवाणू के सेक्टर 1, 2, 3 और 6 के बच्चों को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सेक्टर चार में एचएसडीपी योजना के बने मकानों के निचले हिस्से में हुए नुकसान और डंगा लगाने के लिए भी जल्द कार्य शुरू करवाने के लिए कहा गया। वहीं इस भवन को सुरक्षित कर लोगों को पुन: मकानों में सेटलमेंट सुनिश्चित करने के लिए बैठक में निर्णय लिया। बैठक का संचालन कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा ने किया। इस मौके पर सेनेटरी इंस्पेक्टर आशुतोष शर्मा, जेई केडी शर्मा, उपाध्यक्ष लखविंद्र सिंह, पार्षद चंद्रावती, डेजी ठाकुर, रंजीत ठाकुर, ठाकुर दास शर्मा, सोनिया शर्मा, मनोनीत पार्षद संजय यादव, सुखविंदर सिंह, कांता कपूर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें