फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: असुरक्षित छह स्कूल भवनों को गिराने को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछली बरसात में आई थीं दरारें, नए भवन निर्माण के लिए बजट जारी
विज्ञापन

जिला शिक्षा विभाग ने सर्वे कर निदेशालय को भेजी थी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में बीते वर्ष मानसून के दौरान आई भीषण आपदा से क्षतिग्रस्त हुए छह सरकारी स्कूलों के लिए राहत की खबर है। आपदा के कारण इन स्कूलों के भवनों समेत पूरे परिसर में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई थीं, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ था। अब शिक्षा निदेशालय ने इन असुरक्षित भवनों को गिराने की आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही नए निर्माण के लिए आवश्यक बजट भी जारी कर दिया गया है।
आपदा के तुरंत बाद जिला शिक्षा विभाग ने प्रभावित स्कूलों का जमीनी सर्वे किया था। विभाग ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के लिए निदेशालय को भेजी थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर निदेशालय ने क्षतिग्रस्त भवनों को हटाने और नए सिरे से निर्माण कार्य शुरू करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

आपदा का सबसे अधिक असर दून और कसौली क्षेत्र के स्कूलों पर पड़ा था। जिन छह स्कूलों के लिए बजट और मंजूरी जारी हुई है, उनमें राजकीय उच्च पाठशाला धारू (दून क्षेत्र), राजकीय स्कूल कुमारहट्टी (कसौली), राजकीय स्कूल मशोबरा, राजकीय स्कूल चंडी, राजकीय स्कूल बधालग और राजकीय स्कूल घरसी शामिल हैं।
विज्ञापन

उप निदेशक उच्च शिक्षा गोपाल चौहान ने बताया कि इन सभी स्कूलों के असुरक्षित हो चुके पुराने भवनों को जल्द गिराया जाएगा। विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए सुरक्षित स्कूल भवनों का निर्माण उन्हीं स्थानों पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बजट जारी होने के बाद अब लोक निर्माण विभाग या संबंधित निर्माण एजेंसी के माध्यम से जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर निर्माण कार्य को धरातल पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें