फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कोविड में काम कर चुके युवाओं की रोगी मित्र करें नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कोरोना काल में अस्पतालों में कार्य कर चुके युवाओं ने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य मंत्री से रोगी मित्र के पदों पर नियुक्ति की मांग की है। कोरोना काल में अस्पतालों में डाटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में काम कर चुके परमिंद्र, धीरज, प्रतिभा, दीक्षा, संध्या, नरेश, रीना, आकांक्षा, अनुभव और जितेंद्र ने कहा कि उस समय जब लोग अस्पताल जाने से डरते थे, तब उन्होंने अपनी और परिवार की चिंता किए बिना सेवाएं दीं।
विज्ञापन

उन्होंने मरीजों के कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट तैयार किए और रिपोर्ट्स तैयार कर पूरे डाटा को संभाला। उन्होंने बताया कि उस समय सरकार ने कहा था कि भविष्य में अस्पतालों में पद भरे जाने पर उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। युवाओं ने कहा कि अब रोगी मित्रों के पद भरे जा रहे हैं और नर्सों को नियुक्त करने की तैयारी की जा रही है, जबकि नर्सें रोगी मित्र बनने से इंकार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वे इस कार्य के लिए तैयार हैं। उनके पास अनुभव भी है। उन्होंने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल से अनुरोध किया कि उन्हें रोगी मित्र पदों पर प्राथमिकता दी जाए और उनकी नियुक्ति की जाए, ताकि कोविड काल में किए गए उनके प्रयासों का सम्मान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें