फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 650 से 1,500 रुपये तक बिका टाइडमैन सेब

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की नाशपाती को भी मंडी में मिले अच्छे दाम
विज्ञापन

परवाणू सब मंडी में पहुंची सेब सीजन की पहली खेप
आढ़तियों ने पूजा-अर्चना के साथ शुरू किया कारोबार
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। सेब सीजन की पहली खेप के साथ ही सोमवार को परवाणू सेब मंडी में कारोबार की शुरुआत हो गई। सीजन की शुरुआत आढ़तियों की ओर से पूजा-अर्चना के साथ की गई। पहले दिन हनी रंजन एंड कंपनी और जितेंद्र बाबू एंड एसोसिएट्स के पास सेब की खेप पहुंची। अर्ली वैरायटी टाइडमैन व पीयर्स मंडी में पहुंचे।
टाइडमैन 428 बॉक्स जोकि 650 से 1500 और नाशपाती 350 बॉक्स जो 400 से 1500 रुपये तक बिके। इस अवसर पर हनिरंजन एंड कंपनी की ओर से हनी ने बताया कि इस बार समय से बारिश न होने के चलते सेब पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक नहीं है। इस वर्ष भी पिछले वर्ष की तरह कारोबार होने की संभावना है। उन्होंने सरकार से सेब नीति में किए संशोधन का स्वागत करते हुए इसे हिमाचल के साथ देशभर में लागू करने का आग्रह किया। उन्होंने बागवानों से आग्रह किया कि अपना माल केवल पंजीकृत आढ़तियों को दें ताकि उनके साथ कोई धोखाधड़ी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सेब मंडी प्रभारी राजेश सदैक ने बताया कि सीजन की बेहतर शुरुआत हुई है, लेकिन बरसात समय से न होने के चलते इस बार शुरुआत में फसल में साइज नहीं मिल पाया है। सभी आढ़तियों व ग्रोवरों को सरकार के निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी है। सरकार के निर्देशों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश विभाग द्वारा दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें