सोलन में आयोजित कार्यक्रम में पौध रोपण करते राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल। संवाद
राज्यपाल ने शमलेच के समीप लगाया देवदार का पौधा
सभ्य री-फॉरेस्टर्स की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने समाज के सभी वर्गों से पौधरोपण अभियान का हिस्सा बनने और पारिस्थितिकी तंत्र के विकास और संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखने में अपना समर्थन प्रदान करने की अपील की है। वह रविवार को सोलन के समीप शमलेच में सभ्य री-फॉरेस्टर्स सोसायटी द्वारा आयोजित नौवें वार्षिक पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि वन हमारे ग्रह के फेफड़े हैं जो ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं और विविध पारिस्थितिकी तंत्र का समर्थन करते हैं। उन्होंने पहाड़ी राज्य होने के बावजूद हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिस्थितियों में तेजी से बदलाव पर गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि राजधानी शिमला भी इसका अपवाद नहीं है। उन्होंने राज्य के विभिन्न हिस्सों में जंगल की आग की हालिया घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने इस मौके पर देवदार का पौधा भी लगाया। इसके अलावा सोसायटी द्वारा आयोजित पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार बांटे। इस अवसर पर उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, सभ्य री-फॉरेस्टर्स सोसायटी के सचिव रिपु दमन और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।