फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिले के 206 मिड-डे मील कार्यकर्ताओं को दिया स्वच्छता और पौष्टिकता पर प्रशिक्षण

Sun, 30 Jun 2024 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
मिड-डे-मील वर्कर के प्र​शिक्षण कार्यक्रम में मौजूद वकर्र।संवाद
विज्ञापन
निदेशालय की ओर से ऑनलाइन माध्यम से दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन

जिले भर में खंड स्तर पर नौ जगह हुआ प्रशिक्षण शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्कूलों में बच्चों को परोसे जाने वाले मिड-डे मील की स्वच्छता और पौष्टिकता को लेकर मिड-डे मीी कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। यह शिविर जिले के सभी नौ शिक्षा खंडों में हुए। जिसमें जिले भर से 206 वर्करों ने भाग लिया। इस दौरान शिक्षा निदेशालय की ओर से ऑनलाइन माध्यम से वर्करों को प्रशिक्षित किया गया।
जानकारी के अनुसार शिविर के दौरान नियमित तौर पर मिड-डे मील की स्वच्छता और पौष्टिकता के लिए बताए गए नियमों और मानकों समेत अन्य विषय पर कर्मचारियों को तैयार किया गया। इसके अलावा संसाधन व्यक्ति स्कूल में खाने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, खाद्य सामग्री का सही संतुलन और किचन गार्डन में मौसमी सब्जियों सहित विद्यार्थियों को संतुलित आहार बनाने के बारे में वर्चुअल माध्यम से चर्चा की गई।
विज्ञापन

उधर, शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि जिलाभर के स्कूलों में कार्यरत मिड-डे मील वर्करों और सहायकों के लिए एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इसमें वर्करों और सह सहायकों को स्वच्छता, सुरक्षा और पौष्टिकता को लेकर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
विज्ञापन

इनसेट
यह रहे शिविर के केंद्र
जिला सोलन के सभी शिक्षा खंडों में यह शिविर आयोजित किया गया। इसमें शिक्षा खंड धर्मपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धर्मपुर में एमडीएम प्रभारी कर्मचंद की अध्यक्षता में 40 वर्करों ने भाग लिया। कंडाघाट स्कूल में नीरज कुमार की अध्यक्षता में 13, अर्की में चंद्रमनी कंवर की अध्यक्षता में 04, सोलन के शमरोर स्कूल में मनहोर सिंह की अध्यक्षता में 23, नालागढ़ स्कूल में सुषमा ठाकुर की अध्यक्षता 15, धुंधन के दाड़लाघाट स्कूल में जयपाल की अध्यक्षता में 18, कुठाड़ में अजय कुमार की अध्यक्षता में 12 रामशहर में ज्ञान चंद की अध्यक्षता में 71 और पट्टा महलोग में हरीष कुमार की अध्यक्षता में 10 वर्करों ने प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें