फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : क्षेत्रीय अस्पताल में खुलेगा रेपिड एंटीजेंट टेस्ट सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। जिला सोलन में खांसी, जुकाम और वायरल से पीड़ितों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। अब क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में मेडिसन ओपीडी के लिए आने वाले रोगियों के पहले रेपिड एंटीजेंट टेस्ट लिए जाएंगे। इसकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मरीजों को मेडिसन ओपीडी में उपचार के लिए भेजा जाएगा। वहीं रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर रोगी को अस्पताल में ही आइसोलेट किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग एक सप्ताह तक इस सुविधा को शुरू करने का दावा कर रहा है। इसकी रिपोर्ट 15 मिनट में ही मिल जाएगी। इसके लिए मेडिसन ओपीडी में आने वाले मरीजों की पर्ची पर लाल स्टैंप लगवाई जाएगी और उसे टेस्ट सेंटर में भेजा जाएगा। टेस्ट के लिए मरीज के नाक से रेशे को लेकर टेस्ट की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इससे पहले रेपिड एंटीजेंट टेस्ट सेंटर की सुविधा नहीं थी लेकिन अब इसे शुरू किया जा रहा है।
उधर, एमएस डॉ. अशोक हांडा ने कहा कि रेपिड एंटीजेंट टेस्ट सेंटर में किए टेस्ट की रिपोर्ट 15 मिनट में मिल जाएगी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मरीज को आइसोलेट किया जाएगा जबकि निगेटिव आने पर ही मेडिसन ओपीडी में उपचार के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें