फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कसौली में संकल्प नशा-विरोधी अभियान शुरू, राज्यपाल ने संकल्प रथ को दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे कसौली विधानसभा क्षेत्र में जाएगा रथ, नशे के खिलाफ देगा संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली (सोलन)। गांधी जयंती पर उत्तिष्ठ भारत सेवा ट्रस्ट ने कसौली में संकल्प, नशा-विरोधी अभियान का शुभारंभ किया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में संकल्प रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान अगले 50 दिनों तक कसौली विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर नशा-मुक्ति का संदेश पहुंचाएगा। इस अवसर पर शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप और स्थानीय विधायक विनोद सुल्तानपुरी भी उपस्थित रहे। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि नशा न केवल एक व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से नष्ट करता है, बल्कि यह पूरे परिवार और समाज की नींव को खोखला कर देता है। उन्होंने सभी से देवभूमि हिमाचल को नशा-मुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने समाज के हर वर्ग, शिक्षण संस्थानों, अभिभावकों और प्रशासन से एकजुट होकर इस बुराई के खिलाफ आगे आने की अपील की।
आयोजकों ने बताया कि संकल्प रथ पूरे कसौली विधानसभा क्षेत्र में व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। यह रथ गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेगा। इसका उद्देश्य स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश पहुंचाना है। सांसद सुरेश कश्यप ने जन-जागरूकता को कड़े कानूनों जितना ही जरूरी बताया। विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने युवाओं को खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सेवा, नशा-मुक्ति जागरूकता और प्रशासनिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, समाजसेवी संस्थाओं तथा नागरिकों को सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृतिचिह्न भेंट किए। सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने नशे के दुष्परिणामों पर नाटक, गीत और नृत्य प्रस्तुत किए, जिसमें उन्होंने नशे को न कहें, जीवन को हां कहें, का संदेश दिया। आयोजकों नवनीत गोदियाल और लाज किशोर ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें